My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 933 | Date: 07-Apr-1999
Text Size
मिल गया, मिल गया मुझे मिल गया वो जिसके लिये जन्म लेते है जीव ।
मिल गया, मिल गया मुझे मिल गया वो जिसके लिये जन्म लेते है जीव ।
मन के सारे भेद खत्म हो गये, जो दिल में मेरे समा गया वो ।
निकले थे जिसकी तलाश में, अनजाने में साथ उसका पा गये ।
सोचा हुआ समझ न पाया, मुलाकात में वो दिल को रास आ गया ।
मगन होने लगा मैं उसमें, जैसे जैसे गूंजते गये गीत दिल में उसके ।
सबके साथ रहते हुये, पर पाया हमने उसको सबमें ।
अंदाज मत पूंछ कितनी निराली है उसकी माया, उसके सामने सब लगते है खाली – खाली ।
नजरों- नजरों से बहुत कुछ देता है वो, दिल करता है पागल हो जाये उसपे ।
होठों पे रहती है आनंदभरी मुस्कान, हवा हो जाते हैं मन के सारे भाव ।
सहजता सरलता देखके उसकी, अनजाने में त्याग देते हैं अपने मोहो को ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
अनजान हूँ जीवन की बहुत पहलुओं से, पर्त दर पर्त उघड़ती जा रही है हर पर्त ।
Next
जीवन की नैया का खेवैया, रहना तू सदा साथ हमारे ।
*
*