My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 960 | Date: 12-Apr-1999
Text Size
भुला न पाये हम कुछ, तुझे देखते ही भूल गये सब कुछ ।
भुला न पाये हम कुछ, तुझे देखते ही भूल गये सब कुछ ।
सीधे चलते हुये लड़खड़ाते थे कदम मेरे, तेरा साथ पाते ही चलना सीख गये ।
जिसको जाना न था उनको अपना बनाने निकले थे, दीदार तेरा हुआ पता पा गये हम उनका ।
जिनको सपनों में देखा करते थे, पास आते तेरे मुलाकात हो गयी उनसे ।
सो यी हुयी हमारी किस्मत जग गयी, जो किस्मत से हाथ तू आ गया ।
अनाथ थे अब तक हम, तेरे पास आते ही अपने नाथ को पा गये ।
प्रभु के बारे में कयास लगाया था बहुत, तेरा साथ मिलते ही प्रभु का राज खुलता चला गया ।
अदना ने न सोचा था कभी वो सब कुछ मिल गया तेरे पास आते ही ।
पास में क्या था हमारे, जो तेरा साथ मिला कुछ भी न चाहिये हमे ।
दासों का दास मैं आया हुआ पास तेरे, मिटाने अपने अहम के अहसास को ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
ऊपर उठाना होगा, ऊपरवाले के लिये उसकी कृपा से ।
Next
तरसाना सीखना है तो कोई तुझसे सीखे, आदत लगाके छुडाने की बात है करता
*
*