My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 963 | Date: 13-Apr-1999
Text Size
कौन करेंगा इतना, प्रभु तेरे सिवाय, जो सोचा न था वो तूने दिया।
कौन करेंगा इतना, प्रभु तेरे सिवाय, जो सोचा न था वो तूने दिया।
कर्म हमारे न थे कुछ ऐसे, मौका मिला प्रभु तेरे पहलू में बैठने का ।
छेड़ते हुये तराने तूने लिखा, हमारे मनो के कई-कई अफसाने ।
छलकाया जाम निगाहों से, तरबतर हुआ दिल हमारा मस्ती में ।
तेरी किश्ती में जो सवार हुये, आनंद में बीते हमारा पल-पल संसार में ।
दुख-दुख न रहा, सारा समय कटे तेरी छवि निहारते हुये ।
सँवारा तूने हमें दुनिया की आंधी तूफानों से, अपने पहलू में बिठाके ।
सदा प्यार का गीत गाया, उनके अर्थो को नये-नये आयाम दिया ।
हमारे कर्मो का रस तू पीता रहा, अपने आप से जोड़ते हुये ।
तोड़ दे हमारी बची हुयी बेड़ियों को, सदा के लिये तेरे हो जाये हम ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
मेरे प्रभु के एक से एक भगत, इनके आगे सूरज-चांद की कोई बिसात नहीं ।
Next
अच्छी लगती है हर वो बात जो जुड़ी रहती है तुझसे ।
*
*