VIEW HYMN

Hymn No. 980 | Date: 16-Apr-1999
Text Size
जानम समझा करो, प्यार करने वालों का दिल न तोडा करो ।
जानम समझा करो, प्यार करने वालों का दिल न तोडा करो ।
उन्हे तो होश नहीं रहता तेरे प्यार में दुआ और सलाम का ।
वो तो हो चुके हैं, तेरे प्यार के गुलाम सरेआम ।
मस्जिद में जाके कि पूजा-प्रार्थना, मंदिर में पढ़ लिया नमाज ।
नामो से तूने है नवाजा, वो तो तेरे प्यार में हो गये बेभान ।
दुत्कारा जिन्होंने उनको भी प्यार से निहारा, यार का तो किया सत्कार ।
बात पुरानी है, पर प्यार की यही कहानी ।
कहने सुनने में तो है मजा, जो बात नजरो से उतर गयी दिल में ।
तो हाल वही होता है, प्यार का प्याला लिये खुदा पास खडा होता है ।
कही हुयी बात न है बदल जाती, प्यार करने वालो का रोकना है नामुमकिन ।
कटता है तो सर कट जाने दो, प्यार परवाने का कुर्बान हो जाने दो ।


- डॉ.संतोष सिंह