VIEW HYMN

Hymn No. 991 | Date: 20-Apr-1999
Text Size
जीवन में आते हैं अनेकों अनेक बार सुख दुख से भरे क्षण ।
जीवन में आते हैं अनेकों अनेक बार सुख दुख से भरे क्षण ।
हम आनंद में रहे हर पल तेरे प्यार में भरे यादों के संग ।
होने को होने देना, तू कुछ न बदलना हमारे जीवन के पलों को ।
भर देना हमारे दिलों को तेरे प्यार से इतना मुस्कराते रहें हर पल ।
दो पल हैं गम और सुख के जो उपजते है इच्छाओं के बीजों से ।
खाद पानी का काम करती है आशा और निराशा, देता है रोशनी निर्बल मन ।
जड़े पकड़ती है हमारे तन में, कुन्द करती है दिमाग को आसानी से ।
जीवन में साँझ होने से पहले रंग लेना चाहता हूँ दिल को तेरे प्रेम से ।
विश्वास की है बात चढ़ नहीं सकता, उसपे और कोई दूजा रंग ।
श्रद्धा है तुझमें इतनी हर पल हो प्यार का अहसास निमग्न रहेंगे हम तुझ में।


- डॉ.संतोष सिंह