My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1003 | Date: 23-Apr-1999
Text Size
नजर लड़ी है जबसे, लगता नहीं मन मेरा तेरे बिना ।
नजर लड़ी है जबसे, लगता नहीं मन मेरा तेरे बिना ।
एक ही खयाल है रहता, मुलाकात हो जाये पल भरके वास्ते ।
हाल हो गया है बहुत बुरा, होश होके होश में न रहता हूँ ।
कुछ सूझ नहीं रहा मन को, तेरे बिना कहीं और मन लगता नहीं ।
अनाड़ी हूँ कुछ जानता नहीं, प्यार को जाना तेरे पास आके ही ।
जैसे-जैसे करीब होता हूँ तेरे, न जाने कब पड़ जाते हैं कदम गलत मेरे ।
जो सोचा न था वो हो जाता है, जहाँ से चले थे वहीं पहूँच जाते हैं ।
अब तक डरता था गिरने से, तेरा प्यार जो पाया हर डर निकल गया ।
बढ़ना मेरा काम है हर पल तेरी ओर, जो भी होगा हाल मजा आयेगा ।
जात है मेरी बड़ी खराब, बिना गिरे अब तक सीखा न हूँ कुछ ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
अर्ज करता हूँ मैं तुझसे, कुछ कहने के वास्ते ।
Next
हाथ है जिसके सर पे तेरा, बाल बाँका कोई क्या करेगा ।
*
*